गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

प्याज के छिलके के फायदे बहुत हैं

प्याज के छिलकों में छिपे हैं सेहत और सौन्दर्य 




 1. बैड कोलेस्ट्राल कम करने में मदद करता है - इसके लिए आपको प्याज के छिलकों को पूरी रात पानी में भिगोकर रखना है और सुबह इस पानी को पीना है । इसका स्वाद आपको जरूर अच्छा नहीं लगेगा , इसलिए आप चाहें तो इसमें शहद या चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं । रोजाना इसके सेवन से आपको कुछ दिनों में फर्क जरूर नजर आएगा है । 




2. त्वचा की एलर्जी से राहत दिलाएगा - यदि आपको त्वचा में किसी चीज से एलर्जी है तो आप ऊपर बताई गई विधि से ही प्याज के छिलकों का पानी बनाएं ( यानी कि रातभर प्याज के छिलकों को पानी में भिगोकर रखें और सुबह प्याज के छिलकों का पानी तैयार है ) अब इस पानी से रोजाना अपनी त्वचा साफ करें । 






3. बालों को बनाये खूबसूरत - आप बालों को चमकदार बनाने के लिए कई तरह के कंडीशनर इस्तेमाल करती हैं , तो अब से आप प्याज के छिलकों का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं । इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे ।





 4. चेहरे के दाग - धब्बे हटाएं - चेहरे के दाग - धब्बे से निजात पाने के लिए आप प्याज के रसयुक्त छिलके का इस्तेमाल करें । इसके लिए आप प्याज के छिलके में हल्दी मिलाकर दाग - धब्बे वाली जगह पर लगाएं । जल्द ही आपको फर्क दिखेगा । 







5. खराब गले को ठीक करें - यदि कभी आपका गला खराब हो जाए तो आप प्याज के छिलकों को गर्म पानी में उबालें फिर इस पानी को पी लें । गले से संबंधित परेशानियों में प्याज की यह अनोखी चाय बेहद लाभकारी होगी ।



धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

सुबह उठते ही थकान क्यों महसूस होती है? कारण, लक्षण और आसान समाधान

 सुबह उठते ही थकान क्यों महसूस होती है? आजकल बहुत लोग रातभर सोने के बाद भी सुबह उठते ही खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा लगता है जैसे शरीर...