गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

आयुर्वेदिक चाय से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाईए

Benefits of Ayurvedic Tea )


 चलिए जानते हैं इस चाय को बनाने के लिए जरूरी सामग्री और चाय बनाने की सही विधि - 


सामग्री : तुलसी के सुखाए हुए पत्ते ( जिन्हें छाया में रखकर सुखाया गया हो ) 500 ग्राम , 

दालचीनी 50 ग्राम , 

तेजपान 100 ग्राम , 

ब्राह्मी बूटी 100 ग्राम , 

बनफशा 25 ग्राम , 

सौंफ 250 ग्राम , 

छोटी इलायची के दाने 150 ग्राम , 

लाल चन्दन 250 ग्राम और काली मिर्च 25 ग्राम ।


 विधि : 


सब पदार्थों को एक - एक करके इमाम दस्ते ( खल बत्ते ) में डालें और मोटा - मोटा कूटकर सबको मिलाकर किसी बरनी में भरकर रख लें । 


बस , तुलसी की चाय तैयार है । दो कप चाय के लिए यह ' तुलसी चाय ' का मिश्रण ( चूर्ण ) आधा छोटा चम्मच भर लेना काफी है ।


 दो कप पानी एक तपेली में डालकर गरम होने के लिए आग पर रख दें । जब पानी उबलने लगे तब तपेली नीचे उतार कर आधा छोटा चम्मच मिश्रण डालकर फौरन ढक्कन से ढंक दें । 


थोड़ी देर तक उबलने दें फिर छानकर कप में डाल लें । इस चाय में दूध नहीं डाला जाता । मीठा करना चाहें तो उबलने के लिए आग पर तपेली रखते समय ही उचित मात्रा में शकर डाल दें और गरम होने के लिए रख दें ।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? कारण, लक्षण और उपचार

 परिचय क्या आपको रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है? यदि हाँ, तो इसे सामान्य आदत समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कभी-कभी रात मे...