शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

कढ़ी पत्ता के फायदे बहुत हैं

सेहत और सौन्दर्य दोनों के लिए लाभकारी है कड़ी पत्ता , 


जानिए लाभ 1 अगर आप डाइबिटीज के रोगी हैं , तो कड़ी पत्ता अपने भोजन में शामिल करने पर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं । 



ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए यह बेहद फायदेमंद है ।



 2 कफ होने , कफ सूख जाने या फेफड़ों में जमाव की स्थिति में कड़ी पत्ता आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा । इसके लिए कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर इसका पाउडर शहद के साथ सेवन करें ।



 3 आयरन और फॉलिक एसिड का एक बेहतरीन स्त्रोत कड़ी पत्ता आपके शरीर का आयरन सोखने में मदद करता है और एनीमिया जैसी सम्स्याओं से आपको बचाता है । रोजाना खालीपेट कड़ी पत्ता और खजूर खाने से लाभ होगा । 



4 किसी भी तरह के त्वचा संबंधी रोग में कड़ी पत्ता फायदेमंद है । लंबे समय से अगर आप मुहांसे या अन्य समस्याओं से परेशान हैं तो प्रतिदिन कड़ी पत्ता खाएं और इसका पेस्ट बनाकर लगाएं ।



 5 बालों को घना , काला और मजबूत बनाने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं । इसके लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें । 




6 पाचन संबंधी समस्या हो या फिर दस्त लगने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पिएं । यह पेट की गड़बड़ी को भी शांत करेगा और पेट के सभी दोषों का निवारण करने में सहायक होगा ।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...