सोमवार, 29 जून 2020

भरवां मिर्च कैसे बनाए

भरवां मिर्च कैसे बनाए


सामग्री : . " .


 हरी / लाल मिर्च_ Green / Red chilli - 500 ग्राम , 


शक्कर_ Sugar - 02 छोटे चम्मच , 

नींबू रस_ Lemun juice - 02 बड़े चम्मच , सौंफ_ Fennel - 02 छोटे चम्मच , 

राई_ Mustard seeds 02 छोटे चम्मच , 

• लाल मिर्च पाउडर_ Chilli powder - 04 छोटे चम्मच , 


राई पाउडर_ Mustard powder - 02 बड़े चम्मच , 

आमचूर पाउडर_ Amchur powder – 02 छोटे चम्मच , 

धनिया पाउडर_ Coriander powder - 4 बड़े चम्मच , 

हल्दी पाउडर_ Turmeric powder - 1 छोटा चम्मच , 

हींग पाउडर_ Asafoetida powder - 1/2 छोटा चम्मच , 

तेल_ oil - 04 बड़े चम्मच + 2 छोटे चम्मच , 

नमक_ Salt - स्वादानुसार ।


 विधि : " . 


भरवां मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले 02 छोटे चम्मच तेल में धनिया पाउडर , 

हींग पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , आमचूर पाउडर , हल्दी पाउडर , राई पाउडर नमक मिलाएं । 


मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें । . 

मिर्गों में बीच से चीरा लगाकर उनके बीज निकाल दें । इसके बाद मसालों के तैयार मिश्रण को मिर्चों में समान रूप से भर दें । 


• अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें । तेल में साबुत राई और सौंफ डालकर हल्का सा भूनें । भरी हुई हरी मिर्चे तेल में डालकर 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ।

इसके बाद चार बड़े चमच पानी मिर्चों पर ऊपर से डालें और प्लेट से ढक दें । थोड़ी - थोड़ी देर में ढ़क्कन हटाकर हल्के हाथ से चलाते रहें । 


• मिर्च के मुलायम होने पर आंच बंद कर दें । अब नींबू का रस और शक्कर ऊपर से छिड़क दें और उसे अच्छी तरह से मिला लें ।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...