सोमवार, 29 जून 2020

टमाटर का अचार कैसे बनाए

टमाटर का अचार कैसे बनाए



सामग्री : 



 टमाटर - 5 ( 500 ग्राम ) सरसों का तेल - 2 कप से थोड़ा ज्यादा ( 125 ग्राम ) 


• नमक - 2.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर -3 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच इमली का पल्प - 2 टेबल स्पून


 • लाल मिर्च - 4-5 मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच जीरा - 1 छोटी चम्मच काली सरसों के दाने - 2 छोटी चम्मच हींग - 1 पिंच . . . .




 विधि : " . 



टमाटर को अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखाकर ले लीजिए . टमाटर के ऊपर का भाग हल्का सा हटाकर टमाटरों को मोटा - मोटा काट लीजिए . 




• टमाटर को पकाने के लिए पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए गैस पर रख दीजिए . तेल गरम होने पर टमाटर को तेल में डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए .



 पैन को ढककर टमाटरों को 5 मिनिट तक मध्यम आंच पर पूरी तरह से नरम होने तक पका लीजिए . .



 5 मिनिट बाद पैन पर से ढक्कन हटाकर टमाटरों को चैक कीजिए . टमाटरों को अच्छे से चला देने के बाद इनको फिर से 5 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर पकने दीजिए .


• बाद में , पैन पर से ढक्कन हटाकर दोबारा टमाटरों को चैक कीजिए और अच्छे से चला दीजिए . टमाटर को फिर से 5 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर पकने दीजिए और बाद में चैक कर लीजिए . टमाटर पूरी तरह से नरम होने तक पकाना है . 



• लगभग 15 मिनिट में टमाटर पककर तैयार हैं . इनको बिना ढके तेज आंच पर ही थोड़ा सा कलछी से मैश करते हुए पकाएं , ताकि इनसे निकला जूस सूख जाए . 



• टमाटर के अच्छे से मैश हो जाने के बाद , इसमें इमली का पल्प मिलाकर 1-2 मिनिट पका लीजिए . टमाटर पककर तैयार हैं , गैस बंद कर दीजिए . लगभग 17-18 मिनिट में टमाटर अच्छे से पककर तैयार हैं . टमाटर को थोड़ा ठंडा होने दीजिए और फिर इनको हल्का दरदरा पीस लीजिए . . 




अचार बनाने के लिए , कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए . तेल गरम होने पर , इसमें सरसों के दाने , मेथी के दाने और जीरा डालकर मसालों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लीजिए . इसमें सूखी लाल मिर्च को काटकर और हींग डाल दीजिए . 


फिर , इसमें इमली का पेस्ट , हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से चलाकर मिक्स करते हुए थोड़ी देर पका लीजिए . 




• टमाटर का अचार तैयार है , गैस बंद कर दीजिए और अचार को प्याले में निकाल लीजिए . अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी भी कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में भरकर रख सकते हैं . 



अचार को फ्रिज से बाहर रखकर 1 माह तक और फ्रिज में रखकर तीन महीने तक उपयोग में ला सकते हैं .


धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...