कैसे बनाए राजगिरा थालीपीठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए राजगिरा थालीपीठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जून 2020

राजगिरा थालीपीठ कैसे बनाए

राजगिरा थालीपीठ

सामग्री :

 • राजगिरा आटाः 3 कप 
• उबले आलू : 4 
• हरी मिर्च : 2
 • जीराः 1 चम्मच 
• सौंफः 1/2 चम्मच 
• धनिया पत्तीः 2 चम्मच 
• सेंधा नमकः स्वादअनुसार 
• घीः 2 चम्मच

 विधि :

 • सबसे पहले मिक्सी में धनिया पत्ती , जीरा , हरी मिर्च और सौंफ को एक साथ बारीक पेस्ट में पीस लें । 
• फिर राजगिरा आटे को एक बड़े कटोरे में डाल कर उसके साथ उबले हुए आलू मसल कर डालें और दोनों चीज को एक साथ मिक्स करें ।
 • फिर इस मिश्रण में सेंधा नमक मिक्स कर के आटा तैयार कर लें । 
• आटे को गूथते समय उसमें पानी का भी प्रयोग करें ।
• जब आटा तैयार हो जाए तब उसमें से लोई काट लें और उसको मध्यक आकार का बेल लें । 
• बेलते समय अगर रोटी चिपने लगे तो उसे राजगिरा आटे में लपेट कर बेलें ।
 • अब रोटी को गरम तवे पर पलटें और घी लगा कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें ।
 • आपकी राजगिरा थालीपीठ नवरात्री के लिये तैयार है । 
• आप इस डिश को हरी चटनी या आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं ।
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...