कैसे बनाए फरालि डोसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए फरालि डोसा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जून 2020

फाराली डोसा कैसे बनाए

फराली डोसा

सामग्री : 

• १ / २ कप सामा
 • १ / २ कप राजगीरा आटा
 • १ / २ कप खट्टी छास / मठ्ठा
 • १ टेबल - स्पून अदरक - हरी मिर्च का पेस्ट 
• सेंधा नमक , स्वादअनुसार तेल , पकाने के लिए

 विधि :

 • सामा को साफ और धोकर उपयुक्त पानी में २ घंटे के लिये भिगो दें । 
• पानी छानकर २ टेबल - स्पून पानी के साथ मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें । 
• मिश्रण को एक बाउल में डालें , राजगीरा आटा , छास / मठ्ठा , अदरक - हरी मिर्च का पेस्ट और सेंधा नमक डालकर अच्छि तरह से मिलाएं । ढ़ककर रातभर खमीर आने के लिये रख दें । 
• घोल को ८ बराबर हिस्सो में बाँटे और एक तरफ रख दें । 
• एक नॉन - स्टिक तवा गरम करें , घोल के एक हिस्से को डालकर १२५ mm ( ५ " ) व्यास के गोल आकार में फैलाकर पतला दोसा बनाऐं
किनारों पर थोड़ा तेल और दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं । मोड़कर चंद्र या त्रिकोन आकार बनायें । 
• बचे हुए घोल का प्रयोग कर ७ और दोसे बनाएं ।
 • मूंगफली दही चटनी या हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें ।
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...