रविवार, 9 अगस्त 2020

सुस्ती और थकान दूर करने का जबरजस्त घरेलू उपाय

दिनभर रहती है सुस्ती और थकान तो खाएं ये  मजेदार चीजें 




1. दही - दही में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट्स होते है , मलाई रहीत दही का सेवन करने से आपकी थकान और सुस्ती दूर हो जाएगी । 





2. ग्रीन टी- जब ज्यादा थकान व तनाव हो तब ग्रीन टी पीने से आपको फायदा होगा । यह आपकी बॉडी को ऊर्जा देती है और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती है । 



3. सौंफ- सौंफ केवल माउथ फ्रेशनर ही नहीं है , इसमें और भी कई गुण होते है । इसमें कैल्श्यम , सोडियम , आयरन और पोटैशियम पाया जाता है जो कि आपके शरीर की सुस्ती को भगाने में मदद करता है ।




 4. चॉकलेट- यह तो आप जानते ही होंगे कि चॉकलेट खाने से मूड ठीक हो जाता है । इसमें मौजूद कोको आपके शरीर की मसल्स को रिलेक्स करता है , इस कारण चॉकलेट खाने के बाद आप तरोताजा फील करने लगते हैं । 



5. दलिया- दलिया में मौजूद कार्बोहाइड्रेट , ग्लाइकोजन के रूप में आपके शरीर में जमा हो जाता हैं । यह जमा ग्लाइकोजन धीरे - धीरे आपको पूरे दिन ऊर्जा देता रहता है ।



 6. पानी- कई बार शरीर में पानी की कमी होने से भी सुस्ती आने लगती है । ऐसे में आप ध्यान दें कि दिनभर थोड़ा - थोड़ा पानी व तरल पदार्थ जैसे जूस आदि पीते रहें ।


धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...