मंगलवार, 9 जून 2020

मीठा फारली पानकेक कैसे बनाए

मीठा फारालि पान केक

सामग्री : 

• १ कप सामा 
• १ / २ कप कुटु
 • १ कप कसा हुआ नारीयल 
• १ / २ कप कसा गुड़ 
• १ / २ कप मसले केले 
• एक चुटकी सेंधा नमक
 • १/४ टी - स्पून इलायची पाउडर 
• घी पकाने के लिये 

विधि : 
• सामा और कुटुं को साफ और धोकर उपयुक्त पानी में १ घंटे के लिये भीगो दें । पानी से छानकर एक तरफ रख दें । 
• सामा और कुटु को अलग - अलग २ टेबल - स्पून पानी के साथ मिक्सर में पीसकर मुलायम बना लें । 
• सामा का पेस्ट , कुटु का पेस्ट , नारीयल , गुढ़ , केला , सेंधा नमक और इलायची पाउडर को एक बाउल में अच्छि तरह से मिला लें ।
 • एक नॉन - स्टिक तवा गरम करें , चम्मच भर घोल डालकर ७५ mm ( ३ " ) व्यास के गोल आकार में फैलायें । 
• थोड़े से घी का प्रयोग कर , दोने तरफ से सुनहरा होने तक पकाएँ ।
बचे हुए घोल का प्रयोग कर १४ और पॅनकेक बनायें । • मीठे दही के साथ गरमा गरम परोसें ।
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...