मंगलवार, 9 जून 2020

साबूदाना पकोड़ा कैसे बनाए

साबूदाना पकोड़ा

सामग्री : 

. . साबूदाना 1 कप 
आलू 2 कप 
सिंगदाना 2 बड़े - चम्मच
 राजगीरा ( सिंघारे का आटा ) 
1/2 कप हरी मिर्च
 1 / 2 चम्मच अदरक 
1 चम्मच . निम्बू का रस 
1 बड़ा - चम्मच धनिया पत्ती 1 / 2 कप 
नमक 1 चम्मच या स्वादानुसार
 तेल 3 कप तलने के लिये . . .

 विधि : 

• साबूदाने को अच्छे से धो कर रात भर या फिर ४ से ५ घंटे तक भिगो दे . 
• आलू को उबाल के अच्छे से मसल ले . 
• सिंगदाना को एक कढाई में लेकर हलके सेक कर ठंडा होने पर छिलका उतार ले और दरदरा पिस ले 
. • साबूदाना को एक बाउल में निकाल कर उसमे मसले हुए आलू मिला दे . 
• इस मिश्रण में राजगीरा या सिंघारे आटा और दरदरा पिसा सिंगदाना मिलाए .
अब इस में हरी मिर्च , अदरक , निम्बू का रस , धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डाल के अच्छे से मिक्स करे .
 • इस मिश्रण के एक समान हिस्से करके उसके छोटे छोटे गोले बनाए . 
• एक कढाई में तेल गरम करने रख दे . तेल गरम हो जाने पर आलू साबूदाना गोले को उसमे डाले और हल्का सुनहरा रंग होने तक तले
 . • साबूदाना पकोड़ा को तलने के बाद बाहर निकाल कर किचन नेपकिन पर रखे ता की उसका अधिक तेल सोंख जाए . • आपके स्वादिष्ट साबूदाना पकोरा या पकोड़ा तैयार है . आप इसे गरम गरम ही , हरी चटनी के साथ परोसे .
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...