बुधवार, 10 जून 2020

बेसन की कचौरी कैसे बनाए

बेसन की कचौरी

सामग्री :

 कचौरी के आटा के लिये 
• मैदा -2 कप ( 250 ग्राम ) 
• घी या तेल - 1/4 कप ( 60-70 ग्राम )
 • नमक - 1/2 छोटी नमक स्टफिंग
 • बेसन - 1/2 कप ( 60-65 ग्राम )
 • जीरा - आधा छोटी चम्मच हींग - 1 पिंच हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
 • अदरक - 1/2 इंच कद्दूकस करके या अदरक पेस्ट आधा छोटी चम्मच 
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच 
• गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच 
• अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
• धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
• सोंफ पाउडर दरदरा कुटा - 1 छोटी चम्मच 
नमक - आधा छोटी चम्मच ( स्वादानुसार ) 
• तेल - कचौरी तलने के लिये

विधि : 

• मैदा में घी पिघला कर डाल दिजिये और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये . पानी की सहायता से परांठे के आटे जैसा सोफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लीजिये ( आटे को ज्यादा नहीं मसलना है , जैसे ही आटा अच्छी तरह इकठ्ठा हो जाय , कचौरी का आटा तैयार है ) . आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये , ताकि वह फूल कर सैट हो जाय , जब तक आटा सैट होता है तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये .
 • स्टफिंग बनाईये कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिये , गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये , जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च , अदरक डालिये और मसाले को थोड़ा सा चलाते हुये भून लीजिये , धनियां पाउडर , सोंफ पाउडर डालिये और मसाले में मिक्स कर दीजिये , बेसन डालिये और लगातार चलाते हुये बेसन को थोड़ा सा भून लीजिये , अब बेसन में अमचूर पाउडर , गरम मसाला , नमक और लालमिर्च पाउडर डाल दीजिये और बेसन को अच्छी महक आने तक भून लीजिये . स्टफिंग तैयार है . स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय .

• गरमा गरम बेसन की खस्ता कचौरी तैयार है , बेसन की कचौरी को आलू मसाला सब्जी , हरी चटनी या टमाटर सास ( Tomato Ketchup ) के साथ सर्व कीजिये और खाइये . बेसन की कचौरी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 8-10 दिन तक खाते रहिये 
. • इतनी सामग्री 10 - 12 कचौरी के लिये पर्याप्त है .
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...