शनिवार, 27 जून 2020

छाले ठीक करने के घरेलू उपाय

मुंह के छालों से परेशान हैं ?


अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय




 1 नीम के पत्ते उबाल लें । इसमें लहसुन के रस की चार - पांच बूंद डालकर इससे गरारे करने चाहिए । 



2 छाछ से गरारे करने पर भी मुंह के छाले ठीक होते हैं ।



 3 चमेली और अमरूद के 5-5 पत्ते लेकर थोड़ी देर तक मुंह में धीरे - धीरे चबाएं । थोड़ी देर बाद पानी बाहर निकाल दें । ऐसा करने से भी मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं । 



4 मौलसरी के काढ़े में एक चुटकी फुलाई हुई फिटकरी डालकर मिला लें । इस मिश्रण के कुल्ले करने से मुंह के छालों में आराम आता है ।




 5 गूलर की छाल में फिटकरी डालकर कुल्ले करने चाहिए ।



 6 बबूल की छाल के काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं । 



7 मुलहठी के गरारे भी रोग में फायदा पहुंचाते हैं । 



8 मुंह में लौंग का तेल लगाना चाहिए ।



 9 सुहागे को तवे पर फुला कर व पीसकर थोड़े से शहद में मिला लें । इस मिश्रण को छालों पर दिन में तीन - चार बार लगाएं । मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे ।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें,।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...