बुधवार, 10 जून 2020

पनीर दही बड़ा कैसे बनाए

पनीर दही बड़ा

सामग्री :

 • 250 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ
 • 3 उबले आलू कद्दूकस किए हुआ 
• 3 बड़े चम्मच अरारोट 
• एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
• एक छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ 
• एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
 • 4 कप दही
 • एक कटोरी हरी चटनी 
• एक कटोरी मीठी चटनी 
• एक बड़ा चम्मच भुना जीरा पाउडर 
• स्वादानुसार काला नमक 
• स्वादानुसार नमक 

विधि : 

• बर्तन में पनीर , आलू , अरारोट , अदरक , हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं .

 • पनीर के इस मिश्रण का मुलायम आटा गूंद लें . अब थोड़ा मिक्सचर हाथ में लें .
 इसे गोल करके हथेली के बीच रखकर हल्का दबाएं और लोई की तरह तैयार करें .
 इसी तरह सारे मिश्रण से बड़े तैयार कर लें . बड़े फ्राई करने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें . .

• फिर तेल में 3 से 4 बड़े एक साथ डालकर मध्यम आंच पर फ्राई कर लें . बड़े दोनो तरफ से हल्के ब्राउन होने तक तलें . एक प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें फ्राइड बड़े निकाल लें . इसी तरह सारे बड़े फ्राई करें .

 • अब पनीर दही बड़े परोसने के लिए एक प्लेट या कटोरी में बड़ा रखें . इस पर दही , हरी चटनी , मीठी चटनी , थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर , थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर परोसें .

 • इसी तरह सभी पनीर दही बड़े तैयार करके हरी धनिया से गार्निश करें और परोसें .
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...