मंगलवार, 9 जून 2020

आलू की दही वाली सब्जी कैसे बनाए

आलू की दही वाली सब्जी

सामग्री :

 • आलू 4 माध्यम आकार के उबले हुए
 • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
 • अदरक 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस करा हुआ
 • जीरा 1 छोटा चम्मच 
• भुनी मूंगफली का पाउडर 1 बड़ा चम्मच
 • दही या छाछ 1 कप 
• सेंधा नमक स्वादानुसार
 • 2 चम्मच हरी धनिया 
• घी 2 चम्मच

 विधि : 
• उबले आलू को छोटे छोटे टुकडो में तोड़ ले . 
• एक कढाई में घी गरम करे जीरा डाल दे जीरा तड़क जाने के बाद हरी मिर्च और अदरक डाले .
 • आलू और मूंगफली का पाउडर डालकर भूने सेंधा नमक और छाछ डाले , धीमी आंच करके 4-5 मिनट पकने दे . 
• पांच मिनट के बाद गैस बंद कर दे और हरी धनिया से सजा के गरमा गरम कुटू या सिंघाड़े की पूरी के साथ खाए और खिलाये
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...