रविवार, 21 जून 2020

नीद नहीं आ रही हैं अपनाएं ये टिप्स

गहरी नींद के लिए अपनाएं ये  टिप्स 


1. नियमित व्यायाम की आदत डालें , इससे नींद अच्छी आती है , पर सोने से पहले व्यायाम नहीं करना चाहिए । 


2. सोने के कमरे को शांत व अंधकारमय रखिए । सोने व उठने की नियमित दिनचर्या बनाएं । निद्रा में तीव्र मांसपेशीय शीथली - करण उपचार ( शवासन ) लाभदायक है । 


3.सोते समय सकारात्मक विचार मस्तिष्क को शांति देते हैं ।


 4. व्यावहारिक उपचार- कुछ खास व्यावहारिक उपायों से भी अनिद्रा की समस्या का उपचार हो सकता है जैसे- अगर नींद न आ रही हो तो बिस्तर पर न जाएं । सोने के कमरे का प्रयोग सिर्फ निद्रा के लिए करें । बिस्तर पर पड़े - पड़े नींद का इंतजार न करें । उठ जाएं व तभी लेटें , जब नींद आ रही हो । 


5. हर सुबह एक निश्चित समय पर उठे । रात को निश्चित समय पर सोएं । लेट नाइट पार्टियों व टीवी का लोभ छोड़ें । दिन में सोने से बचें , ताकि रात में नींद की निरंतरता बनी रहे ।

धन्यवाद्,
जानकारी अच्छी लगे  तो शेयर जरूर करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...