यह आदते अपना लीजिए कभी थकावट महसूस नहीं होगी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यह आदते अपना लीजिए कभी थकावट महसूस नहीं होगी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

यह आदते अपना लीजिए कभी थकावट महसूस नहीं होगी

यह आदते अपना लीजिए कभी थकावट महसूस नहीं होगी


आदतें , जो आपको हमेशा रखेंगी थकान से दूर




 1 ) भरपूर पीएं पानी : - गर्मी के मौसम में पानी की कमी से थकान होने लगती है और आप चाहें कितना भी आराम कर लें , आपके शरीर में थकावट बरकरार रहती है । नेचुरल हाइड्रेशन काउंसिल के शोधकर्ताओं के मुताबिक , कम पानी रक्त के स्तर को कम करता है , जिससे शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है ।




 2 ) मोबाइल से तौबा : - हर वक्त मोबाइल से चिपके रहने की आदत से तौबा कर लें । सोने से पहले फोन चेक करने की आदत से आपकी नींद खराब होती है क्योंकि सोने के दौरान भी आदमी की दिमाग में मोबाइल चलता रहता है । मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग के लिए खतरनाक है और यह सुस्ती पैदा करती है ।




 3 ) व्यायाम जरूरी : - व्यायाम को थकान से जोड़ना सरासर गलत है , बल्कि व्यायाम ताजगी और भरपूर नींद लाने में काफी सहायक है । यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के एक शोध के मुताबिक , जो वयस्क हफ्ते में तीन दिन कम से कम 20 मिनट के लिए व्यायाम करते हैं । उन्हें थकान बिल्कुल भी नहीं होती है । 




4 ) भोजन करें जल्दी : - देर रात में भोजन करने की आदत आपकी सुस्ती का कारण हो सकती है । कई लोग ऑफिस या पार्टी के चक्कर में देर रात तक खाना खाते हैं , जिससे रात में नींद में परेशानी होती है । इससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है । 



वैज्ञानिकों के मुताबिक , रात में जल्दी खाना आपको चुस्ती देता है ।

धन्यवाद्,
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...