कैसे बनाए साबूदाना की थालीपीठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए साबूदाना की थालीपीठ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जून 2020

साबूदाना की थालीपीठ कैसे बनाए

साबूदाना की थालीपीठ

सामग्री :

 • 1 कप साबूदाना
 • 2 बड़े आलू उबले और मैस करे हुए 
• 1 / 2 कप भूने और दरदरे पिसे मूंगफली के दाने 
• 1 / 2 चम्मच जीरा पाउडर
 • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
 • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
 • 1 चम्मच नीबू का रस 
• 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करा हुआ
 • सेंधा नमक ( रॉक साल्ट ) स्वादानुसार 
• घी सकने के लिए विधि : • साबूदाना को साफ करके अच्छे से पानी से तब तक धोये जबतक साफ पानी न आने लगे और साबूदाने का सारा पाउडर बह जाये . ' धुले हुए साबूदाने को 4-5 घंटे या फिर रातभर के लिए भीगा के रख दे . 
• भीगे हुए साबूदाने में मैश करा हुआ आलू , दरदरी पिसी मूंगफली , हरी मिर्च , हरी धनिया , अदरक , जीरा पाउडर , नमक , मिला के आटे की तरह गूंथ ले .
फिर उसके नीबू के आकार के टुकड़े कर ले . 
• अब दो प्लास्टिक सीट ले ले . उस के ऊपर थोडा घी लगा ले . अब एक टुकड़ा लेकर उसके बीच में रखे फिर दूसरी प्लास्टिक सीट से ढक दे . और हाथ से या फिर बेलन से बेल के गोल आकार का बना ले .
 • अब एक तवा या पैन गरम करे उसके ऊपर थोडा तेल लगा के चिकना करले .
 • फिर बेला हुआ थालीपीठ सावधानी से उठा के तवे के ऊपर डाल दे .
 • एक तरफ सिंकने के बाद दूसरी तरफ से पलट के सेक ले किनारे से थोडा तेल डाल के कुरकुरा होने तक सेक ले .
 • इसी तरह से सारे थालीपीठ बना ले . 
• गरम गरम थालीपीठ हरी चटनी या रायते के साथ परोसे .
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? कारण, लक्षण और उपचार

 परिचय क्या आपको रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है? यदि हाँ, तो इसे सामान्य आदत समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कभी-कभी रात मे...