कैसे बनाए मिसल पाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए मिसल पाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 जून 2020

मिसल पाव कैसे बनाए

मिसल पाव

सामग्री : ' 

• मटकी / मोठ बीन_ Moth bean sprouts - 02 कप , आलू_ Potato - 01 नग ( उबला हुआ ) , प्याज_ Onion - 01 नग ( कटा हुआ ) , 
CHIC_Tomato 1 नग ( कटा हुआ ) , अदरक लहुसन पेस्ट_ Ginger garlic paste - 02 . . . बड़े चम्मच , . . . . इमली का पल्प_ Tamarind plup - 01 बड़ा चम्मच ,

 हरी मिर्च_ Green chilli – 02 नग ( बारीक कटी हुई ) , • राई Mustard seeds - 1/2 छोटा चम्मच , करी पत्ता_ Curry leaves - 5-6 नग ,

 धनिया पाउडर_ Coriander powder - 01 छोटा चम्मच , जीरा पाउडर_ Cumin powder - 01 छोटा चम्मच , 

• हल्दी पाउडर_ Turmeric powder - 1/4 छोटा चम्मच , गरम मसाला पाउडर_ Garam masala powder - 1/4 छोटाचम्मच , 

• लाल मिर्च पाउडर_ Red chilli powder - 1/2 छोटाचम्मच , तेल_ Oil - अवश्यकतानुसार नमक_ Salt - स्वादानुसार । अन्य सामग्री . .

पाव ब्रेड_ Pav bread - 8-10 नग , चिवड़ा_ Fried savory snack mixture - 01 कप , 

प्याज_ Onion - 1-2 ( कटा हुआ ) ,
 दही_ Curd - 1/4 कप , नींबू_ Lemon – 01 नग , धनिया पत्ती_ Coriander leaves - 1/4 कप ( कटी हुई ) . . . 

विधि : 

" मिसल पाव रेसिपी इन हिंदी Misal Pav Recipe in Hindi के लिए सबसे पहले मटकी ( मोठ बीन ) को पानी में रात भर के लिए भिगो दें ।
 इसके बाद मटकी को धो लें और उसे एक मोटे सूती कपडे में डाल कर बंद करके गरम जगह पर रख दें । दो दिन बाद दानों में से अंकुर निकल आएंगे । . 

अब एक कूकर में मटकी ( मोठ बीन ) थोड़ा सा नमक और पानी मिलाएं और ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर दस मिनट तक उबाल लें । उबले हुए आलू को छील कर उसके छोटे - छोटे पीस कर लें । . अब कढाई में तेल डाल कर गरम करें । तेल गरम होने पर उसमें राई और करी पत्ता डाल कर हल्का सा भुन लें ।

इसके बाद कटा हुआ प्याज डाले और सुनहरा होने तक भून लें ।

 • प्याज भुनने पर कटी हुई हरी मिर्च , अदरक लहसुन पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालें और चलाते हुए नरम होने तक पकाएं । टमाटर नरम होने पर कढाई में हल्दी , लाल मिर्च , धनिया , जीरा पाउडर , गरम मसाला डालें और अच्छी तरह से मिला लें ।

 • इसके बाद कढाई में उबला हुआ मटकी , उबला हुआ आलू , इमली का पल्प और नमक डालें और दो मिनट तक पकाएं । इसके बाद कढाई में आधा कप पानी डालें और ढक कर दस मिनट तक पका लें । इसके बाद गैस बंद कर दे।।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...