कैसे बनाए पोहा कटलेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए पोहा कटलेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 जून 2020

पोहा केटलेट कैसे बनाए

पोहा कटलेट

सामग्री : 

• पोहा : 1 कप
 • आलू : 1/2 कप उबले और मसले हुए हरे मटर : 1/2 कप उबले हुए -दही : 2 बड़े चम्मच
 • कलि मिर्च पावडर : 1/2 चम्मच 
• हरी मिर्च : 1/2 कटी हुई 
• अदरक : 1 बड़ा - चम्मच
 • लाल मिर्च पावडर : 1/2 चम्मच 
• हल्दी पावडर : 1/4 चम्मच 
• गरम मसाला : 1/2 चम्मच
 • धनिया पावडर : 1 चम्मच
 • धनिया पत्ती : 2 बड़े - चम्मच बारीक़ काटी हुई ' नमक : 1 चम्मच या फिर स्वादानुसार तेल : 2 कप तलने के लिये . 

विधि :

 • पोहे को एक बर्तन में लेकर पानी से अच्छे से धो ले 
. • आलू को उबाल कर उसे ठंडा कर के हाथो से अच्छे से मसल ले . 
• हरे मटर को भी उबाल ले .
• अदरक और मिर्च की पेस्ट बनाने के लिये अदरक को छीलकर एक मिक्षर जार में ले और उसमे कटी हुई मिर्च डाले और उसकी एकदम बारीक पेस्ट बनाले . • एक बड़े से बाउल में उबले और मसले आलू , अदरक मिर्च की पेस्ट , भिगोये हुए पोहे और उबले हरे मटर मिलाए . • अब उसमे दही , हल्दी पावडर , धनिया पावडर , लाल मिर्च पावडर , गरम मसाला , कलि मिर्च पावडर और स्वादानुसार नमक मिलाए . • सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले . • इस मिश्रण में ताजी हरी धनिया पत्ती मिलाकर उसे भी मिलाले . • पोहा पेटिस मिश्रण के एक जैसे हिस्से करके उसको पेटी का आकार दे . • एक कढाई में २ कप तेल गरम करने रखे . तेल गरम हो जाए तो पोहा पेटिस को धीरे धीरे तेल में डाले . • इस पेटिस को हल्का सुनहरा रंग का होने तक तल ले . तली हुई पोहा पेटिस को किचन पेपर नेपकिन में निकाल कर उसका अधिक तेल सोंख ने दे .
• इस गरम गरम और स्वादिष्ट पोहा पेटिस को हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ परोसे . 
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...