कैसे बनाए पाव भाजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए पाव भाजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 जून 2020

पाव भाजी कैसे बनाए

पाव भाजी

सामग्री : 

आलू • ६ मध्यम आकार के 
• १ / २ प्याला मटर के दाने
 • १ बारीक कटी शिमला मिर्च
 • १ / २ प्याला बारीक कटी पत्तागोभी
 • २ टमाटर , बारीक कटे हुए 
• २ बड़ी प्याज , बारीक कटी हुई 
• १-१ बड़ा चम्मच अद्रक और लहसुन का पेस्ट
 • १ चम्मच पीसी लाल मिर्च
 • १ बड़ा चम्मच नीबू का रस हरा धनिया बारीक कटा हुआ
 • नमक स्वादानुसार 
• स्वादानुसार पावभाजी मसाला
 • पाव ( एक तरह की ब्रेड ) 
• २ बडे चम्मच तेल और थोड़ा मक्खन 

विधि :

 • आलू उबाल कर छीलें और मसल लें । 
• एक पैन में तेल गरम करें और प्याज़ गुलाबी होने तक भूनें ।
• अदरक लहसुन का पेस्ट , पावभाजी मसाला , सूखी पिसी लाल मिर्च और बारीक कटे टमाटर मिलाएँ और तेल बाहर आने तक भून लें ।
 • महीन कटी हुई सब्जियाँ डालें और नमक मिला कर अच्छी तरह नरम होने तक पकाएँ ।
 • आलू मिलाएँ । अच्छी तरह भूनें और करछुल से सारी सब्ज़ियों का मिश्रण तैयार करें ।
 • अवश्यकतानुसार पानी डाल कर पतला करें और पाँच मिनट तक खदकने दें । नीचे उतार कर नीबू का रस , मक्खन और हरा धनिया मिला दें । 
• पाव को बीच में से काट कर दो हिस्से कर लें और तवे पर मक्खन डाल कर सेंक लें । 
• गरम - गरम भाजी के साथ परोसें ।
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...