कैसे बनाए चटपटी साबूदाना चाट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए चटपटी साबूदाना चाट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जून 2020

चटपटी साबूदाना चाट कैसे बनाए

चटपटी साबूदाना चाट

सामग्री : . . . "

 . 200 ग्राम साबूदाना , 
• 1/2 प्याला मूंगफली दाने , 
3 बड़े आलू ,
 50 ग्राम पनीर ,
 2 हरी मिर्च , 
• 1/3 छोटा चम्मच नमक ,
 • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर ,
 • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर , 
• 1/2 छोटा चम्मच जीरा , 
3 बड़े चम्मच तेल । 

 विधि : 

" • चाट बनाने से आधा घंटे पहले साबूदाना को पानी में भिगो दें । 
• मूंगफली दाने साफ करके उन्हें तल कर रख लें ।

 • आलू छीलकर टुकड़े कर लें । पनीर के भी छोटे टुकड़े कर लें । . आलू - पनीर दोनों को हल्का - हल्का तल लें ।
एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें जीरे का छौंक लगा दें । • जीरा भून जाने पर साबूदाना डालें । 
• धीमी आंच पर इसे थोड़ी देर भूनते रहें ।
 • अब भुने हुए साबूदाने में तले हुए आलू , पनीर व तले हुए मूंगफली दाने डालें । 
• अब नमक , मिर्च व बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें और अच्छी तरह से हिलाएं ।
 आंच बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया बुरका कर नींबू के साथ साबूदाना चाट पेश करें । ॥
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

शरीर के कौन-कौन से Warning Signs को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

  शरीर के कौन-कौन से Warning Signs को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? हमारा शरीर कई बार किसी समस्या के बारे में संकेत देता है। कुछ लक्षण सामान...