कैसे बनाए कुट्टू के आटे की पूरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए कुट्टू के आटे की पूरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जून 2020

कुट्टू के आटे की पूरी कैसे बनाए

कुट्टू के आटे की पूरी

सामग्री : 

• कूटू के आटा ( buckwheat flour ) - 100 ग्राम ( 1 कप )
 • अरबी या आलू - 100 ग्राम ( दो मध्यम आकार के आलू ) • नमक सैंधा - 1/2 छोटी चम्मच 
• कालीमिर्च- 1/4 छोटी चम्मच- एक टेबल स्पून हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

 विधि : 

' कूटू के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये , आलू या अरबी को उबालिये , छीलिये मैस कीजिये , आटे में मिलाइये , सैंधा नमक , आधा छोटी चम्मच कालीमिर्च और एक टेबल स्पून हरा धनिया मिलाइये . सभी चीजों को मिलाते हुये सख्त पूरी के आटे जैसा आटा गूथिये .
 • गुंथे हुये 15-20 मिनिट के लिये सैट होने के लिये ढककर रख दीजिये 
. • अब गुथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइया यानी गोले बना कर रख लीजिये .
अब गुथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइया यानी गोले बना कर रख लीजिये .
 • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये . एक गोला उठाइये , कूटू के सूखे आटे में लपेटिये और चकले पर रख कर 2 1/2 या 3 इंच के व्यास में बड़ा लीजिये . 
पूरी को गरम तेल में डालिये , पलट कर दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये . प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर , पूरी निकाल कर उसके ऊपर रखिये . सारी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये .
 • कूटू के आटे की पूरियां तैयार हैं . गरमा गरम पूरियां फ्राई आलू या दही के साथ खाइये .
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...