कैसे बनाए कच्चे केले के पकोड़े लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बनाए कच्चे केले के पकोड़े लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 जून 2020

कच्चे केले के पकोड़े कैसे बनाए

कच्चे केले के पकोड़े

सामग्री : 

 200 ग्राम सिंघाड़े का आटा ,
 4-5 कच्चे केले ,
 2 हरी मिर्च , 
सेंधा नमक ( व्रत में खाने वाला ) ,
 अदरक का टुकड़ा , 
घी अथवा मूंगफली का तेल ( पर्याप्त मात्रा में तलने के लिए ) 

विधि :

 सबसे पहले केले के दो टुकड़े करके छिलके सहित उबाल लीजिए । ध्यान रखें कि केले ज्यादा गलने न पाएं । 
ठंडे होने पर इनके छिलके उतार कर गोल - गोल टुकड़े काट कर रख लें । टुकड़े ज्यादा मोटे न रखें । . 
अब सिंघाड़े आटे का घोल तैयार करें । 
इसमें अपने स्वादानुसार हरी मिर्च , अदरक काट कर डालें तथा अंदाज से नमक मिला दें । 
घोल को गाढा ही रहने दें । मोयन के लिए थोड़ा - सा घी अथवा तेल घोल में डाल दें ।
एक कड़ाही में घी / तेल गरम कर लें और केले के टुकड़ों को घोल में लपेट कर घी में छोड़ते जाएं । दोनों तरफ से कुरकुरे होने तक सेंक लें । अब इन पकौड़ों को इमली की मीठी और हरी चटनी के साथ पेश करें ।
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

शरीर के कौन-कौन से Warning Signs को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

  शरीर के कौन-कौन से Warning Signs को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? हमारा शरीर कई बार किसी समस्या के बारे में संकेत देता है। कुछ लक्षण सामान...