शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

सर्दी बन्द नाक से छुटकारा पाएं

बंद नाक से तुरंत राहत देंगे ये उपाय ,


 एक बार आजमाकर देखिए घरेलू उपाय से



 1 भाप लेना - इसके लिए आपको गर्म पानी में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं । इसके अलावा आप इसमें अयोडीन की कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं । अब इस गर्म पानी के बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें । यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में आराम देगा । 





2 बंद नाक खोलने का एक और आसान सा तरीका है एक छोटा सा व्यायाम । जी हां , इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरह झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है । इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी । इस तरीके को आप दोहरा सकते हैं । 





3 गरम पानी - अगर आप सहज हैं तो इसके लिए अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं और किसी ड्रॉपर की मदद से हल्के गर्म या गुनगुने पानी की कुछ बूंदे नाक के छिद्रों में डालें । कुछ ही देर में वापस सिर आगे कर लें और इस पानी को निकाल दें । 






4 नारियल तेल - नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है । जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए , तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं । या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें । कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी । ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो । 





5 कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है । आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं , या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा ।



धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

सुबह उठते ही थकान क्यों महसूस होती है? कारण, लक्षण और आसान समाधान

 सुबह उठते ही थकान क्यों महसूस होती है? आजकल बहुत लोग रातभर सोने के बाद भी सुबह उठते ही खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा लगता है जैसे शरीर...