बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

पनीर के फायदे बहुत हैं

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है पनीर , जानिए  फायदे 




1 दांत और हड्डियां - पनीर का सबसे बेहतरीन लाभ है कि यह आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है साथ ही कैल्शियम और फास्फोरस का एक बढ़िया स्त्रोत भी है । रोजाना पनीर का सेवन हड्डयों की समस्या , जोड़ों में दर्द और दांत के रोगों से बचाए रखने में बेहद मददगार है । 




2 मेटाबॉलिज्म - पाचन और पाचन तंत्र के लिए मेटाबॉलिज्म का रोल बहुत महत्वपूर्ण है । पनीर में अत्यधिक मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं जो भोजन के पाचन में बेहद मददगार साबित होता है । यह पाचन तंत्र के सुचारू रूप से चलने के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है । 




3 कैंसर - पनीर का सबसे बड़ा लाभ यही है , इसमें कोई शक नहीं । हाल ही में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है कि पनीर में कैंसर जनित कारणों और खतरों को कम करने की क्षमता है । पेट के कैंसर , कोलोन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में पनीर बेहद प्रभावी साबित हुआ है । 




4 डाइबिटीज - ओमेगा 3 से भरपूर पनीर डाइबिटीज से भी बेहद प्रभावी तरीके से लड़ता है । विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि वे भी अपने डाइबिटीज रोगियों को रोजाना पनीर को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है , कि पनीर दोनों टाइप के डाइबिटीज के लिए प्रभावी साबित होता है । 






5 तुरंत एनर्जी - दूध से बनने के कारण पनीर में भी दूध के गुणों का भंडार है , जिनमें ऊर्जा का स्त्रोत भी शामिल है । शरीर में तुरंत ऊर्जा के लिए पनीर का सेवन फायदेमंद है । बॉडी ट्रेनिंग करने वालों के लिए यह और भी फायदेमंद है ।



धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...