मंगलवार, 29 सितंबर 2020

थकान को करना है दूर तो करिए उपाय

 जो आपको हमेशा रखेंगी थकान से दूर 


1 ) भरपूर पीएं पानी : - गर्मी के मौसम में पानी की कमी से थकान होने लगती है और आप चाहें कितना भी आराम कर लें , आपके शरीर में थकावट बरकरार रहती है । नेचुरल हाइड्रेशन काउंसिल के शोधकर्ताओं के मुताबिक , कम पानी रक्त के स्तर को कम करता है , जिससे शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है । 


2 ) मोबाइल से तौबा : - हर वक्त मोबाइल से चिपके रहने की आदत से तौबा कर लें । सोने से पहले फोन चेक करने की आदत से आपकी नींद खराब होती है क्योंकि सोने के दौरान भी आदमी की दिमाग में मोबाइल चलता रहता है । मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग के लिए खतरनाक है और यह सुस्ती पैदा करती है । 



3 ) व्यायाम जरूरी : - व्यायाम को थकान से जोड़ना सरासर गलत है , बल्कि व्यायाम ताजगी और भरपूर नींद लाने में काफी सहायक है । यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के एक शोध के मुताबिक , जो वयस्क हफ्ते में तीन दिन कम से कम 20 मिनट के लिए व्यायाम करते हैं । उन्हें थकान बिल्कुल भी नहीं होती है । 




4 ) भोजन करें जल्दी : - देर रात में भोजन करने की आदत आपकी सुस्ती का कारण हो सकती है । कई लोग ऑफिस या पार्टी के चक्कर में देर रात तक खाना खाते हैं , जिससे रात में नींद में परेशानी होती है । इससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है । वैज्ञानिकों के मुताबिक , रात में जल्दी खाना आपको चुस्ती देता है । 



5 ) शराब को करें मना : - कई लोगों का मानना है कि रात में शराब पीने से उन्हें अच्छी नींद आएगी । लेकिन इससे नींद खराब हो जाती है । वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के एक शोध के मुताबिक , शराब का सेवन शरीर में सुस्ती पैदा करता है और रातभर आपकी नींद खुलती रहती है ।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...