बुधवार, 12 अगस्त 2020

पेट दर्द , गैस को यूं करें गायब

पेट दर्द , गैस अफारा को यूं करें गायब 


एक मुनक्के का बीज निकालकर उसमें मूंग की दाल के एक दाने के बराबर हींग या फिर लहसुन की एक छिली कली रखकर मुनक्के को बंद कर लें । 



इसे सुबह खाली पेट पानी से निगल लें । इसके 20-25 मिनट बाद तक कुछ न खाएं । तीन दिन लगातार ऐसा करें । 


अजवायन , जीरा , छोटी हरड़ और काला नमक बराबर मात्रा में पीस लें । बड़ों के लिए दो से छह ग्राम , खाने के तुरंत बाद पानी से लें ।

 बच्चों के लिए मात्रा कम कर दें । 

पांच ग्राम हल्दी या अजवायन और तीन ग्राम नमक मिलाकर पानी से लें ।

 - दो लौंग चूस लें या फिर उन्हें उबालकर उस पानी को पी लें । पानी में 10-12 ग्राम पुदीने का रस और 10 ग्राम शहद मिलाकर लें । 


खाना खाने के बाद 25 ग्राम गुड़ खाने से गैस नहीं बनती और आंतें मजबूत रहती हैं । 


- बिना दूध की नीबू की चाय भी फायदा करती है , पर नीबू की बूंदें चाय बनाने के बाद ही डालें । 

इसमें चीनी की जगह हल्का - सा काला नमक डाल लें , फायदा होगा । 


बेल का चूर्ण , त्रिफला और कुटकी मिलाकर ( दो से छह ग्राम ) रात को खाना खाने के बाद पानी से लें । 


लहसुन की एक - दो कलियों के बारीक टुकड़े काटकर थोड़ा - सा काला नमक और नीबू की बूंदें डालकर गर्म पानी से सुबह खाली पेट निगल लें । 


इससे कॉलेस्ट्रॉल , एंजाइना और आंतों की टीबी आदि बीमारियां ठीक होने में भी मदद मिलेगी । गर्मियों में एक - दो और सर्दियों में दो - तीन कलियां लें ।

गैस बनने पर हींग , जीरा , अजवायन और काला नमक , बहुत कम मात्रा में नौसादर मिलाकर गुनगुने पानी से लें । इनमें से कोई एक चीज भी ले सकते हैं ।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...