शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

सब्जियां जो आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है

दिल के रोगों के लिए लाभकारी सब्जियां हमारे भोजन में अनेक ऐसी सब्जियां हैं , जिन्हें प्रतिदिन प्रयोग करके हार्ट की सभी बीमारियों से बचा जा सकता है ।



 ये हैं *


 प्याज- इसका प्रयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं । इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह ठीक रहता है । कमजोर हृदय होने पर जिनको घबराहट होती है या हृदय की धड़कन बढ़ जाती है उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है ।



 * टमाटर- इसमें विटामिन सी , बीटाकेरोटीन , लाइकोपीन , विटामिन ए व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है । 




* लौकी- इसे घिया भी कहते हैं । इसके प्रयोग से कोलोस्ट्रॉल का स्तर सामान्य अवस्था में आना शुरू हो जाता है । ताजी लौकी का रस निकालकर पोदीना पत्ती -4 व तुलसी के 2 पत्ते डालकर दिन में दो बार पीना चाहिए ।





 * लहसुन- भोजन में इसका प्रयोग करें । खाली पेट सुबह के समय दो कलियां पानी के साथ भी निगलने से फायदा मिलता है । 




* गाजर- बढ़ी हुई धड़कन को कम करने के लिए गाजर बहुत ही लाभदायक है । गाजर का रस पिएं , सब्जी खाएं व सलाद के रूप में प्रयोग करें ।

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...