मंगलवार, 9 जून 2020

केले की चटपटी पूरी कैसे बनाए

केले की चटपटी पूरी

सामग्री :

 3 कच्चे केले
 , 250 ग्राम सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा , 
आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर , 
1 चम्मच सौंफ , 
सेंधा नमक स्वादानुसार , •
 चुटकी भर शक्कर , 
• पाव चम्मच काली मिर्च पावडर ,
 बारीक कटा हरा धनिया , तलने के लिए घी अथवा तेल । 

विधि : " 

. सबसे पहले कच्चे केले को उबाल लें । ठंडे होने पर छिलके उतार कर हाथ से मैश कर लें । अब एक थाली में सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा लेकर छान लें । 
उसमें उपरोक्त मसाला सामग्री और केले का मिश्रण मिलाएं । तत्पश्चात आटे को गूंथ कर 10-15 मिनट कपड़े से ढंककर रख दें । अब तैयार आटे की छोटी - छोटी लोई बनाकर पूरियां बेल लें ।
एक कड़ाही में घी / तेल गरम करके केले की फलाहारी पूरी कुरकुरी होने तक तल लें । गरमा - गरम पूरी को दही के रायते या हरी चटनी के साथ पेश करें ।
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...