मंगलवार, 9 जून 2020

साबूदाना के लड्डू कैसे बनाए




साबूदाना की लड्डू


सामग्री : 

• साबूदाना एक कप
 • पिसी हुई शक्कर एक कप
 • 50 ग्राम नारियल का बूरा 
• 8 से 10 कटे हुए बादाम .10 से 15 कटे हुए काजू 
• 3 से 4 चुटकी इलाइची पाउडर 
• 2 से 3 बड़े चम्मच घी 

विधि : 

• एक कढ़ाई में धीमी आंच पर सूखा साबूदाना डालकर भून लें , जब साबूदाना थोड़ा फूल के बड़ा और हल्का सुनहरे रंग का कुरकुरा हो जाए , तो गैस बंद कर दें और साबूदाने को ठंडा होने दें .
 ठंडा होने के बाद मिक्सी में साबूदाने को पीसकर बारीक पाउडर बना ले . एक कढ़ाई में नारियल का बूरा डालकर भून लें , जब नारियल हल्का सुनहरा हो जाए , तब उसमें साबूदाना पाउडर , शक्कर मिला के गैस बंद कर दें .
 • एक छोटे पैन में घी डाल के गर्म करें , फिर उसमें कटे हुए मेवे डाल कर 2 से 3 मिनट तक भून लें .
अब भुने हुए मेवे , घी और इलाइची पाउडर साबूदाने के मिक्सचर में डालकर सब को अच्छे से मिला लें .
 • जब मिक्सचर हल्का गर्म हो उसी समय मिक्सचर के लड्डू बना लें . ठंडे होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दे .
धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...