सोमवार, 29 जून 2020

लाल मिर्च का अचार कैसे बनाए

लाल मिर्च का अचार कैसे बनाए


सामग्री : " . .



 . ताज़ी लाल मिर्च_ Fresh red chilli - 15-16 नग , 


सरसों का तेल_ Mustard oil - 02 कप , 


राई Mustard seeds - 1/2 कप , 


अमचूर पाउडर_ Amchur powder - 1/2 कप , 


मेथी दाना_ Fenugreek seeds - 1/4 कप , 


मोटी सौंफ_ Thick fennel - 02 छोटे चम्मच ,

 कलौंजी_ Onion seeds 02 छोटे चम्मच , 


जीरा_ Cumin seeds - 02 छोटे चम्मच , 

हल्दी पाउडर_ Turmeric powder - 1 1/2 छोटे चम्मच , 


हींग_ Asafoetida - 1/4 छोटा चम्मच , 


नमक_ Salt - स्वादानुसार ।



 विधि : " . 



लाल मिर्च का अचार के लिये सबसे पहले लाल मिर्च को धो लें । इसके बाद उन्हें सूती साफ कपड़े से पोंछ कर थोड़ी देर के लिए धूप में रख दें , जिससे उनकी नमी पूरी तरह से सूख जाए ।




 • अब एक कढ़ाई को गरम करें । कढ़ाई गरम होने परे उसमें जीरा डालकर हल्का सा सेंक लें और एक प्लेट में पलट लें । अब कढ़ाई में राई को डालें और चटखने तक भून लें । फिर उसे भी निकाल लें । इसके बाद कढ़ाई में सौंफ डालें और हल्का सा कलर बदलने तक सेंक लें । फिर उसे अलग निकाल लें । 



• इसके बाद कढ़ाई में मेथी दाना डालें और हल्का गरम होने तक भून लें । फिर उसे अलग रख दें । अब कढ़ाई में सरसों का तेल डालें और धीमी आंच में गरम करें । जब तेल गरम हो जाए , उसमें हींग डाल दें । अब तुरंत गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें ।


• जब तक तेल ठंडा हो , सभी साबुत मसालों ( कलौंजी को छोडकर ) को मिक्सर में डालें और थोडा दरदरा पीस लें । 


इसके बाद मिर्च के डंठल को ऊपर से काट दें । अब एक तेज चाकू लेकर मिर्च में लम्बाई में चीरा लगायें और उसके सारे बीज निकाल दें । . अब सारे भुने मसालों को आपस में मिला लें ।


 फिर उसमें हल्दी , अमचूर , कलौंजी और नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें । इसके बाद गर्म किया हुआ सरसों का थोड़ा सा तेल मसालों में डालें , जिससे मसाला लसलसा हो जाए । 


अब मसाले को अच्छी तरह से मिला लें । फिर एक - एक मिर्च को लेते जाएं और उसमें मसाले को भरते जायें । 


सारी मिर्च भरने के बाद एक कांच की बरनी / कंटेनर लें और उसे गरम पानी से अच्छी से धोने के बाद सुखा लें ।

 कंटेनर के सूखने के बाद उसमें भरी हुई मिर्च रख दें । अगर मसाले का मिश्रण बच गया हो , तो उसे भी ऊपर से कंटेनर में डाल दें ।


 इसके बाद बचा हुआ गर्म तेल भी कंटेनर में डाल दें । फिर कंटेनर को 5-6 दिन लगातार धूप में रखें 

धन्यवाद्
जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

वजन कम न होने का असली कारण डाइट नहीं, ये हो सकता है

 आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है, कोई कार्ब कम कर देता है, तो कोई सिर्फ सलाद खाता है। लेक...