सोमवार, 25 मई 2020

क्या आपको बार बार डकार आती है जान लो

अगर बार - बार आती है डकार तो न लें इसे हल्के में , जानिए


1 कई बार आपके खान - पान का गलत तरीका भी डकार आने का कारण बनता है । तली - भुनी चीजें , कोल्ड्रिंक , फूलगोभी , बीन्स , ब्रोकोली आदि को खाने से पेट में गैस बनती है , जो डकार आने का कारण हो सकता है । इन चीजों को रात में न खाएं । 
2 लंबे समय तक कब्ज की समस्या का बना रहना भी अत्यधिक डकार आने का एक प्रमुख कारण है । इस मामले में पहले आपको कब्ज से निपटने की जरूरत होगी । 
3 बार - बार डकार आने का एक प्रमुख कारण है अपचन । जी हां , अगर आपके द्वारा ग्रहण किया हुआ भोजन पच नहीं पा रहा है तो यह समस्या होना आम बात है । 
4 कई बार छोटे - छोटे कारण पेट में गैस पैदा करके इस तरह की समस्याओं को जन्म देते हैं , जैसे ग्लास से पानी पीने के बजाए ऊपर से पीना , खाना खाते समय बात करना , च्यूइंग गम आदि कारणों से पेट में हवा जाकर गैस पैदा करती है और यह समस्या होती है । इसे ऐरोफेस कहते हैं । 
5 जब गैस की वजह से आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा जाए तो एच पायलोरी नामक बैक्टीरिया के कारण पेप्टिक असर की समस्या पैदा होती है जो डकार आने के साथ - साथ पेट दर्द का भी कारण हो सकता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया स्वस्थ और सम्मानजनक टिप्पणी करें।

मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: क्या सच में आपकी सेहत खतरे में है?

 📱 मोबाइल और स्क्रीन का हार्मोन पर प्रभाव: एक छुपा हुआ खतरा आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके ...